अनिल मिश्र / पटना
अयोध्या के विराट राम मंदिर में रामलला के भक्तों द्वारा अर्पित किए गए दान और चढ़ावे की चोरी पूरे संसार के सनातनियों को झकझोर कर रख दिया है। धर्म के नाम पर राजनीतिक करने वालों के राज में भगवान के घर में ही आस्था पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। इस महापाप और महाघोटाले के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिहार के गयाजी में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, दीपू लाल भैया, पंडित विश्व विजय सिंह, राम लखन भगत, अमरजीत कुमार, डी एन पी शर्मा आदि ने आक्रमक रुख अपनाते हुए मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गयाजी में लगातार चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन के साथ-साथ आगे रामायण सर्किट गयाजी के सीता कुंड मंदिर परिसर में रथ यात्रा के दिन 16 जुलाई 2026 को गयाजी से अयोध्या श्रीराम मंदिर तक की चढावा चोरी उजागर यात्रा करने पर विस्तृत विचार विमर्श कर उसकी भी तिथि निश्चित की जायेगी, आगे पहले से ही 09 अगस्त 2026 भारत छोड़ो आंदोलन के दिन दिल्ली कूच करने का भी कार्यक्रम है। इस बीच इन सभी नेताओं ने मंदिर प्रबंधन और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए कहा कि 40 दिनों के भीतर 70 बार हुई चोरी की घटनाएं कोई समान्य बात नहीं है, यह भक्तों की आस्था और उनकी गाढी कमाई की सुनियोजित लूट है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
