मुख्यपृष्ठग्लैमरकृति ने फ्रीज कराए एग्स...मां बनने की तैयारी पहले ही कर ली!

कृति ने फ्रीज कराए एग्स…मां बनने की तैयारी पहले ही कर ली!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। कृति ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म `मीमी’ की तैयारी के दौरान ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उनके मुताबिक, फिल्म के लिए उन्हें वजन बढ़ाना था और एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में भी शरीर में सूजन और वजन बढ़ने जैसा महसूस हो सकता है। इसलिए उन्होंने दोनों चीजें एक साथ करने का फैसला लिया। कृति ने यह भी कहा कि किसी ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर मौका मिले तो एग्स फ्रीज कराना खुद को दिया जाने वाला सबसे बड़ा तोहफा हो सकता है। एक्ट्रेस का मानना है कि यह भविष्य की फैमिली प्लानिंग के लिए एक समझदारी भरा विकल्प है। कृति के इस बेबाक खुलासे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और फैंस उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अन्य समाचार