अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर छह महीने के बाद 10 सर्कुलर रोड आवास पर तेज प्रताप यादव पहुंचे।इस बीच उन्होंने मां राबड़ी देवी के साथ केक काटा और जन्मदिन की बधाई दी। गौरतलब हो कि अनुष्का यादव संग रिश्ते का मामला सामने आने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था. फिलहाल लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं । वहीं बिहार प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद अभी यादव विदेश दौरे पर छुट्टी बिताने गये हुए हैं।आज के इस मुलाकात की तस्वीर के साथ तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी तस्वीर भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि आप हमारे परिवार की आत्मा हैं।
इस परिवार की हर हंसी, हर प्रार्थना और हर उस पल के पीछे आपकी स्थिर सांसें हैं, जो स्वर्ग जैसा सुकून देता है। हम जो ये जीवन जी रहे हैं, गर्मजोशी भरी, अधूरी, प्रेम से भरी, आपकी वजह से ही अस्तित्व में है। आपने सब कुछ तब संभालकर रखा, जब हमें यह भी नहीं पता था कि थामे रखना क्या होता है। वहीं इसके आगे उन्होंने कहा, आप मेरी सबसे गहरी प्रेरणा हो आपने बिना गिने दिया, बिना शर्त प्रेम किया, और तब भी मज़बूती से खड़ी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि वह बोझ कितना भारी था।कहते हैं कि जब भगवान हर जगह एक साथ नहीं हो पाते, तब वे मां को भेजते हैं. हम सभी बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।
