बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच परिणीति चोपड़ा का एक ऐसा इमोशनल राज सामने आया है, जिसने पैंâस को हैरान कर दिया। काम के लिए बेटे से दूर होने की बारी आई तो अभिनेत्री का दिल ही टूट गया। परिणीति ने बताया कि बेटे को छोड़कर जाना उनके लिए इतना मुश्किल था कि वह करीब तीन घंटे तक रोती रहीं। स्क्रीन पर हमेशा ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट नजर आने वाली परिणीति की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां बनने के बाद शायद उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि शूटिंग और स्टारडम की दुनिया में लौटना भावनाओं के लिए कितना भारी पड़ सकता है। बेटे से दूरी ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। अब परिणीति का यह कबूलनामा चर्चा में है कि कैमरे के सामने मुस्कुराने वाली मां, वैâमरे के पीछे आखिर इतनी क्यों टूटीं?
