मुख्यपृष्ठनए समाचार संस्कृति के नाम पर मनपा प्रशासन की लूट... १८ लाख में लगे...

 संस्कृति के नाम पर मनपा प्रशासन की लूट… १८ लाख में लगे पोल्स, जानकारी नादारद

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के डी वॉर्ड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने के लिए मुंबई मनपा ने १०० स्थलों पर हेरिटेज पोल्स लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन एक साल बाद अब स्थानीय लोग इस योजना की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि न तो योजना का उद्देश्य पूरा हुआ, न ही क्रियान्वयन संतोषजनक रहा।
रिपोर्ट की मानें तो करीब १८ लाख रुपए की लागत से शुरू की गई इस परियोजना के तहत मनपा ने पहले इन स्थलों पर दीवारों या इमारतों पर पट्टिकाएं लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ संपत्ति मालिकों की आपत्ति के चलते मनपा ने दूसरा रास्ता चुना।
पतले पोल्स लगाकर उन पर केवल स्थल का नाम और एक क्यूआर कोड लगाया गया। क्यूआर को स्कैन करने पर वेबसाइट पर जाकर उस स्थान का इतिहास पढ़ा जा सकता है। हालांकि, लोगों का कहना है कि फुटपाथ पहले से ही अव्यवस्थित हैं और इन पोल्स ने और भी बाधा पैदा कर दी है। साथ ही क्यूआर कोड इतने ऊंचे लगाए गए हैं कि उन्हें स्कैन करना मुश्किल होता है। कई नागरिकों ने सुझाव दिया कि पोल्स पर कम से कम थोड़ी सी ऐतिहासिक जानकारी भी छापी जाती तो यह ज्यादा असरदार होता। इसके अलावा व्यस्त सड़कों पर चलते हुए लोगों के पास रुककर कोड स्वैâन करने का समय नहीं होता, जिससे परियोजना का मूल उद्देश्य ही कमजोर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि ऐसी योजनाओं में जनभागीदारी जरूरी होती है, ताकि जमीनी सच्चाई को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जा सकें।

अन्य समाचार