मुख्यपृष्ठस्तंभमैडोना का कबूलनामा

मैडोना का कबूलनामा

-साथ ही अपने पहले पति, ६५ वर्षीय शॉन पेन के संग का कड़वा अनुभव भी इसमें शामिल है।

-अपने शरीर को केवल एक बड़े पत्ते से ढके हुए, मॉडल जेसन वेल के जूस रिट्रीट में आराम करते हुए वह दिखाई दे रही है।

अब तक की सबसे चर्चित, सबसे हॉट और अक्सर उपहास तथा विवादों में रहने वाली पॉप स्टार मैडोना ने सात साल बाद पहला एल्बम लेकर वापसी की है और यह एल्बम उसका एक कबूलनामा है। जी हां, पॉप की रानी ने अपने ४३ साल के करियर में कभी भी एल्बमों के बीच इतना लंबा अंतराल नहीं रखा था। अपने विख्यात २००५ के डांस-पॉप एल्बम, ‘कन्फेशंस ऑन ए डांसफ्लोर’ के बाद वह कन्फेशंस घ्घ् लेकर आई है यानी एक कबूलनामा। सबसे बड़ी बेटी लूर्डेस के प्रति अपनी अक्षमता से लेकर अपने दिवंगत भाई क्रिस्टोफर सिकोने के साथ अपने संबंधों को लेकर तथा अपने पछतावे तक, हर बात पर इस एल्बम में चर्चा है। साथ ही अपने पहले पति, ६५ वर्षीय शॉन पेन के संग का कड़वा अनुभव भी इसमें शामिल है। एल्बम में सबसे तीखे व्यंग्य से भरा गाना ‘बिजारे’ शीर्षक से है, जिसमें वह हॉलीवुड के उस मशहूर सितारे पर सीधा हमला करती है, जिससे उसकी शादी १९८५ से १९८९ तक हुई थी। वह १९६८ की शेल्बी जीटी५०० कन्वर्टिबल कार का जिक्र भी करती है जो उसने उसे शादी के तोहफे के रूप में दी थी और १९८७ में लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए उसे दोषी ठहराए जाने का भी जिक्र करती है। मैडोना इसमें एक जगह गाती हैं कि ‘प्यार सबसे अजीब चीज है। जब आपको लगता है कि आपने आखिरकार इसे जाने दिया है, तो यह वापस आपके पास आ जाता है।’
मीडिया हस्ती अमांडा की टॉपलेस बेटी
अमांडा होल्डन को कौन नहीं जानता, वह मीडिया जगत की हस्ती है और उनके पति भी मशहूर संगीत निर्माता क्रिस ह्यूजेस हैं, जिनकी बड़ी बेटी है लेक्सी ह्यूजेस। लेक्सी अभी केवल २० साल की है, मगर एक मॉडल के रूप में तेजी से उभर रही है। इसके पहले उसने कभी ऐसे फोटोशूट नहीं कराए थे जो हाल ही में कराए हैं। जी हां, अमांडा होल्डन की इस मॉडल बेटी ने अपने सारे कपड़े उतार दिए हैं और केवल एक पत्ता उनके शरीर के ऊपरी हिस्से को ढके हुए है। २० वर्षीय लेक्सी ह्यूजेस ने बिना ब्रा पहने पोज देते हुए अपनी काया का प्रदर्शन किया है। अपने शरीर को केवल एक बड़े पत्ते से ढके हुए, मॉडल जेसन वेल के जूस रिट्रीट में आराम करते हुए वह दिखाई दे रही है। अपने फोटोशूट के लिए बिना मेकअप, सिर्फ तेंदुए के प्रिंट वाली बिकिनी पहनी हुई थी। लेक्सी की तस्वीरों पर प्रशंसकों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। ‘खूबसूरत। अंदर से भी और बाहर से भी,’ एक व्यक्ति ने कहा। तो दूसरे ने उसे बेशर्म!’ कहा। अधिकतर उसकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए दिखे। लेक्सी का प्रबंधन स्टॉर्म मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है और उसके मॉडलिंग करियर की शुरुआत काफी आशाजनक रही है। उसने सितंबर २०२४ में लंदन पैâशन वीक में रैंप वॉक करके अपना रनवे डेब्यू किया था। और अक्टूबर २०२५ में वह सुपरड्रग के अपने ब्रांड के स्किनकेयर कलेक्शन का चेहरा बन गई थी।

-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार