रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
श्रावण मास समापन अवसर पर अंधेरी डीएन नगर कै मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार को महा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक गिरिजा शंकर गुप्ता के अनुसार, श्रावण महिना भगवान शिव का पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में भक्त भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। श्रावण महिना समाप्त पर शिवनगर के विनायक टावर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया। सामाजिक संस्था आम्ही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झालावाड़ संस्था के अध्यक्ष एवं जैन सेल बी जे पी अध्यक्ष सी वी शाह, लायंस क्लब के डॉ. आर जी राव, आम्ही संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गिरिजा शंकर गुप्ता, संतोष लालबहादुर सरोज, सुभाष गुप्ता, लालचंद गुप्ता, विपिन भाई, केनिथ जी, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
