मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई मनपा के लिए महायुति का चुनावी लॉलीपॉप ...वडाला से गेटवे तक...

मुंबई मनपा के लिए महायुति का चुनावी लॉलीपॉप …वडाला से गेटवे तक मेट्रो मार्ग को मंजूरी!

कंगाली में भी खर्चे से बाज नहीं आ रही सरकार
सामना संवाददाता / मुंबई
आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए सरकार ने भी मुंबईकरों को लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया है। बड़ी-बड़ी घोषणाएं और आश्वासन की बौछार लगाई जा रही है। बुधवार को हुई वैâबिनेट की बैठक में ज्यादातर निर्णय मनपा क्षेत्रों से संबंधित रहा। मुंबई मनपा के लिए कुल चार योजनाएं घोषित की गईं। सबसे बडी योजना वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया मेट्रो-११ प्रोजेक्ट और इसके लिए आवश्यक २३,४८७ करोड़ ५१ लाख रुपए के खर्च के प्रावधान को भी इस मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दी गई।
एक तरफ महाराष्ट्र सरकार लगभग ८.५० लाख करोड रुपए के कर्ज में है दूसरी तरफ सरकार चुनाव के लिए मुंबईकरों को लॉलीपॉप देने में पीछे नहीं हट रही है। ऐसी लोकलुभावन और खर्चीली घोषणाएं कर लोगों को चुनाव से पहले झांसा देना चाहती है। इसके लिए फिर से कर्ज लेने की सरकार की नीति बन गई है। लेकिन इस कर्ज का बोझ राज्य और मुंबईकररों पर ही पड़ेगा। महाराष्ट्र की जनता को इसका भुगतान अपने टैक्स के माध्यम से करना होगा।
क्या है परियोजना?
यह मुंबई मेट्रो रूट-४ जो वडाला-ठाणे-कासारवडवली प्रोजेक्ट का विस्तार है। इस रूट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार की गई है। इस परियोजना का निर्माण मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ७० प्रतिशत हिस्सा भूमिगत होगा। इसमें १३ भूमिगत और एक जमीनी स्टेशन बनाया जाएगा। १७.५१ किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए भी कर्ज लिया जाएगा।
हाई कोर्ट के नए कॉम्प्लेक्स के लिए ३,७५० करोड़ की मंजूरी
मुंबई के बांद्रा-पूर्व में उच्च न्यायालय के नए संकुल के निर्माण के लिए ३,७५० करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान करने को कल हुई मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दी गई।

अन्य समाचार