रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
भारतीय जनता टी वी सिने कामगार संघ द्वारा एसएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष फूलचंद उबाले के अनुसार, यह कार्यक्रम ओशिवारा स्थित रायगढ़ मिलिट्री स्कूल में आयोजित किया गया, जहां एसएससी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 110 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा कॉलेज बैग देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक पांडुरंग आमरे, लायंस क्लब के डॉक्टर आर जी राव, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह, विशाल भगत, फिल्म संगीत कार दिलीप सेन डॉक्टर नीलम बांदिवडेकर, लायन सुनीता पाटोदिया तथा कैप्टन राकेश कोइल्हू सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
