डॉ. बालकृष्ण मिश्र
विद्यावारिधि (पी.एच.डी-काशी)
मेरे जीवन में विकास नहीं हो रहा है। बचत नहीं होती और मेरा काम भी नहीं हो पाता है। कोई उपाय बताएं।
– आकाश तिवारी
(जन्म : १५ नवंबर १९८८, समय-सुबह ९:१०, भदोही- उत्तर प्रदेश)
आकाश जी, आपका जन्म मंगलवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ है। आपकी राशि मकर और लग्न धनु है। आपकी कुंडली में भाग्य भाव का स्वामी सूर्य नीच राशि का होकर लाभ भाव में बैठा है और लाभ भाव का स्वामी शुक्र नीच राशि का होकर भाग्य भाव में बैठा है। पराक्रम भाव में राहु और भाग्य भाव में केतु के होने से भाग्य ग्रहण दोष बन रहा है। इसी कारण चाहकर भी कार्य सफल नहीं हो पाते। भाग्य ग्रहण दोष की पूजा कराना आपके लिए आवश्यक है। माता-पिता का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें। दशम और सप्तम भाव का स्वामी सूर्य के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहा है। इस योग के कारण आप निश्चित ही विकास करेंगे। जीवन को विस्तार से जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण गोल्ड बनवाएं।
गुरुजी, मेरी शादी में क्यों रुकावट आ रही है? शादी बनते-बनते बिगड़ जाती है। कोई उपाय बताएं?
– मीनाक्षी कुलकर्णी
(जन्म : २ अगस्त १९९४, समय- सुबह ११:००, खार रोड, मुंबई)
मीनाक्षी जी, आपका जन्म मंगलवार के दिन रोहिणी नक्षत्र के द्वितीय चरण में हुआ है। आपकी राशि वृषभ और लग्न कन्या है। कन्या लग्न में ही नीच राशि का शुक्र बैठा हुआ है। शुक्र के नीच होने के कारण जीवनसाथी के चयन में अड़चन आ रही है। आपकी राशि से दूसरे स्थान पर सप्तम और चतुर्थ भाव के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, राहु के साथ बैठकर चांडाल योग बना रहे हैं। साथ ही कालसर्प योग भी बन रहा है।
वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है। देवगुरु बृहस्पति की महादशा में, बृहस्पति की ही अंतर्दशा में आपकी शादी के योग बन रहे हैं। शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन आधा किलो चावल, आधा लीटर दूध और आधा किलो चीनी किसी गरीब को नौ शुक्रवार तक अवश्य दें। जीवन को विस्तार से जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण गोल्ड बनवाएं।
गुरुजी, मेरी राशि क्या है और क्या मेरी कुंडली मांगलिक है?
– विकास सोनवने
(जन्म : २६ अगस्त १९९९, समय- दोपहर १२:१२, घाटकोपर, मुंबई)
विकास जी, आपका जन्म गुरुवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में हुआ है। आपकी राशि कुंभ और लग्न वृश्चिक है। वृश्चिक लग्न का स्वामी मंगल लग्न में ही बैठकर आपकी कुंडली को मांगलिक बना रहा है। मांगलिक होने के कारण जीवनसाथी के निर्धारण से पहले मंगल चंडिका स्तोत्र का पाठ एवं अर्क विवाह अवश्य करवा लीजिएगा। यह पूजा आपके लिए विशेष लाभदायक होगी। आपकी कुंडली में पराक्रम भाव में केतु और भाग्य भाव में राहु बैठे हैं, जिससे भाग्य ग्रहण दोष भी बन रहा है। इस दोष के कारण मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इस पूजा से आपका करियर भी बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन को विस्तार से जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण गोल्ड बनवाएं।
