मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी सरकार देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है-विजय कुमार मिट्ठू

मोदी सरकार देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है-विजय कुमार मिट्ठू

 अनिल मिश्र / पटना

कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों, छात्र, युवा, किसान महिलाएं एवं आमजनों का लगातार सम्पूर्ण देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देशभर के सभी राज्य मुख्यालय, जिला प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी की मांग करने वालों पर लाठियां, गोली, पानियों की बौछार, गिरफ्तारियां, डिटेन करने के बाद अब सत्याग्रह, आंदोलन, सभा, प्रदर्शन करने की अनुमती नहीं देने, ट्रेन, मेट्रो, सड़क, हवाई जहाजों को भी बंद कर अघोषित आपातकाल लगाने का काम कर रही हैं। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, शिव कुमार चौरसिया आदि ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पर जिस प्रकार दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता की गई, दर्जनों कॉंग्रेस एवं विरोधी दल के नेताओं को गंभीर चोट आई, सैकड़ों सांसद की गिरफ्तार कर डिटेन करने लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन के रूप में याद किया गया तथा हमेशा याद किया जाएगा। इस संबंध में इन नेताओं ने कहा देशभर में आमजन देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों को बुलंद करते हुए आंदोलित है, छात्र-युवा के सब्र का ज्वालामुखी फ़ट चुका है, मोदी सरकार इतनी आंदोलन से डर गई है कि देश का लाइफ लाइन सड़क,रेल, वायु तीनों मार्गों को बंद कर आखिर जनता में क्या संदेश देना चाहती है? इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा की देश में ज्ञानेश की गिरफ्तारी, शिक्षा महंगाइ, पेपर लीक, अनुसूचित जाति जनजाति की विभिन्न समस्याओं, महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा आदि को देश के आम जनों की आवाज राहुल गांधी ने एक साझा मंच सत्याग्रह बना कर एकजुट करने का बेहतर प्रयास किए हैं। इस बीच इन नेताओं ने कहा कि हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है कि आवाज को बुलंद कर मुख्य चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी, मुकदमा और गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य समाचार