-ट्रंप की सनक ने अमेरिका का किया बेड़ा गर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद लगातार ऐसे पैâसले लेते रहे हैं, जिनसे वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी हलचल देखी गई हैं। `अमेरिकन फर्स्ट’ का नारा देने वाले ट्रंप के ये दांव अब उल्टा असर दिखाने लगे हैं। और यही वजह है कि ट्रंप की सनक ने अमेरिका का बेड़ा गर्क कर दिया है। दुनियाभर के देशों पर टैरिफ थोपने की उनकी नीति ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को मंदी की चपेट में ला खड़ा किया है। यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने किया है।
राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर अमेरिकियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी इकोनॉमी अब तक की सबसे मजबूत है, लेकिन मूडीज के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जैंडी ने उनके इस दावे पर सवाल उठाते हुए हकीकत सामने रख दी है। ट्रंप प्रशासन जहां जीडीपी ग्रोथ, विदेशी निवेश में बढ़ोतरी और महंगाई पर नियंत्रण को अपनी उपलब्धि बताता रहा, वहीं मार्क जैंडी का कहना है कि हकीकत इसके उलट है। उनके मुताबिक, अमेरिका इस समय नौकरी से लेकर कंज्यूमर प्राइस तक हर मोर्चे पर ‘लाल निशान’ पर खड़ा है।
दिसंबर २०२५ तक महामंदी की चपेट में आएगा अमेरिका
एक इंटरव्यू में मूडीज के चीफ इकोनॉमिस्ट ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी की खस्ताहाल स्थिति को लेकर जो आशंकाएं कई महीने पहले जताई गई थीं, अब वे सच होती नजर आ रही हैं। उनका अनुमान है कि २०२५ के आखिर तक अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारी मंदी की चपेट में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि इस समय अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी में है, लेकिन वे ऐसा मानते हैं कि यह मंदी के बिल्कुल कगार पर खड़ा है।
