मुख्यपृष्ठनए समाचार२,१०० करोड़ टैक्स घाटे में मुंबई मनपा! ...अधिकारियों-कर्मचारियों की वसूली में निकल...

२,१०० करोड़ टैक्स घाटे में मुंबई मनपा! …अधिकारियों-कर्मचारियों की वसूली में निकल रही हवा

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा के टैक्स मूल्यांकन और संकलन विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसके बावजूद गलत नीतियों के कारण टैक्स घाटा करीब २,१०० करोड़ रुपए तक पहु्ंच चुका है। चालू वित्त वर्ष पूरा होने में सिर्फ दो दिन और बचे हैं, जबकि मनपा को ४,५०० करोड़ रुपए के लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है।
उल्लेखनीय है कि मनपा के कर निर्धारण व संकलन विभाग ने २७ फरवरी से चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रॉपर्टी टैक्स का ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू की है। इसके साथ ही मनपा प्रशासन ने मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की अपील भी की है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष २०२२-२३ में संपत्ति कर से ७,००० करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई थी। हालांकि, कर संरचना में सुधार की कमी के कारण ४,८०० करोड़ रुपए के लक्ष्य को संशोधित किया गया था। पिछले साल ३१ मार्च २०२३ तक ५,५७५ करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। चालू वित्त वर्ष के लिए ६,००० करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, प्रॉपर्टी टैक्स बकाया के भुगतान में देरी के कारण ६,००० करोड़ रुपए का लक्ष्य घटाकर ४,५०० करोड़ रुपए कर दिया गया है। एक जनवरी, २०२२ से मुंबई में ५०० वर्ग फुट तक के आवासीय घरों पर पूर्ण टैक्स छूट से १६ लाख संपत्ति मालिकों को लाभ हुआ है, लेकिन मनपा का राजस्व ३५० से ४०० करोड़ रुपए कम हो गया है।

अन्य समाचार