मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द! ... तत्काल...

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द! … तत्काल सेवा में लौटने का आदेश

सामना संवाददाता / मुंबई
गणेशोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के बाद मुंबई पुलिस लगातार तीसरे दिन भी मराठा आंदोलन को लेकर दिखावे के लिए कड़ी सुरक्षा तैनात किया गया। बड़ी संख्या में मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई में प्रवेश किए इसलिए पुलिस ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से छुट्टी पर गए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तुरंत सेवा में लौटने का आदेश दिया। अब देखना है कि सरकार सिर्फ छुट्टियां ही रद्द करके रह जाती है या वास्तव में सुरक्षा प्रदान करेगी।

मुंबई में मराठा आंदोलकारियों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ७५० से अधिक पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। दूसरी ओर मुंबई के विभिन्न स्थानों से पुलिस बलों को आजाद मैदान की ओर मोड़ दिया गया है। लालबाग सहित प्रमुख गणेशोत्सव मंडलों में तैनात पुलिसकर्मी दो-तीन दिनों से लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, क्योंकि स्थानांतरण पर गए पुलिसकर्मी वापस नहीं आए हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर मुंबईकरों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

सीएसएमटी, आजाद मैदान, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही छुट्टी पर गए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तुरंत सेवा में लौटने का आदेश दिया गया। मराठा आरक्षण के प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक पुलिस बल तैनात करने की आवश्यक है इस लिए पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया गया। मुंबई पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच के पुलिस और अधिकारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अन्य समाचार