मुख्यपृष्ठनए समाचारहत्या का प्लान एबीसी...लोहागढ़ के बाद महाबलेश्वर था मर्डर का नेक्स्ट लोकेशन!

हत्या का प्लान एबीसी…लोहागढ़ के बाद महाबलेश्वर था मर्डर का नेक्स्ट लोकेशन!

-सिया ने एक-दो नहीं, बनाए थे तीन-तीन फुलप्रूफ प्लान

-किसी भी कीमत पर केतन को जिंदा नहीं छोड़ना चाहती थी सिया

पुणे के रहने वाले २६ वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। जिस लड़की के साथ नवंबर में उदयपुर के एक महल में केतन की भव्य शादी होने वाली थी, उसी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की जान ले ली। इस मामले में अब जो सबसे सनसनीखेज मोड़ सामने आया है, वह यह है कि सिया ने केतन की हत्या के लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रखे थे। वह केतन को किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहती थी। लोहागढ़ में मर्डर का प्लान फेक होने के बाद मर्डर की नेक्स्ट लोकेशन महाबलेश्वर थी।
बता दें कि इस तीसरी योजना के तहत केतन को महाबलेश्वर की खूबसूरत और गहरी घाटियों में ले जाकर मारने का खाका तैयार था। शादी के पहले होने वाले दौरों और घूमने-फिरने के बहानों के बीच केतन लगातार मौत के साए में जी रहा था और अपनी ही मंगेतर की इस खौफनाक हकीकत से पूरी तरह अनजान था। फिलहाल पुणे पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके इस खौफनाक मंसूबे की हर कड़ी को अपनी चार्जशीट का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। लेकिन इस घटना में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा है, वो ये कि सिया ने फिल्मी स्टाइल में केतन को मार डालने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर रखी थी। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि हत्या से ठीक चार दिन पहले यानी १४ जून को सिया केतन को लोहागढ़ किला लेकर गई थी। यह सिया और चेतन के ‘प्लान ए’ का हिस्सा था। पहाड़ी के एक सुनसान पॉइंट पर मौका देखकर सिया ने केतन को गहरी खाई की तरफ धक्का दे दिया था। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि केतन ने गिरते-गिरते एक पेड़ की डाल पकड़ ली और उसकी जान बच गई। केतन को संभलता देख शातिर सिया ने तुरंत पासा पलट दिया। उसने केतन को कसकर गले लगा लिया और चिल्लाने लगी कि वहां एक सांप आ गया था।

२६ साल के लड़के को अय्याशी के लिए मार दिया…ऑनकैमरा छलका केतन के पापा का दर्द
कारोबारी केतन अग्रवाल के पिता ने कहा, `अगर उसको शादी नहीं करनी थी तो इनकार कर देती।’ उन्होंने आगे कहा, `इन लोगों ने इतना बड़ा कदम उठाने का क्यों सोचा कि…किसी का २६ साल का लड़का इनकी थोड़ी-सी अय्याशी के लिए मार दिया जाए?’

अन्य समाचार