मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनवीं कक्षा की मुस्कान बनीं 'एक दिन की प्रिंसिपल'

नवीं कक्षा की मुस्कान बनीं ‘एक दिन की प्रिंसिपल’

सामना संवाददाता/सुल्तानपुर

शारदीय नवरात्र पर्व में देवी उपासना के मध्य मिशन नारी शक्ति ने भी मुहिम छेड़ रखी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के एमजीएस इंटर कालेज की मुस्कान एक दिन के लिये अपने ही कालेज की प्रधानाचार्य बनाई गईं । मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत विद्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रधानाचार्य पद के समस्त दायित्वों का का निर्वहन किया। अध्यापक कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। प्रत्येक कक्ष की साफ-सफाई और पठन पाठन का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की शैक्षिक समस्याओं को सुना। उनका निराकरण किया। मुस्कान ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अध्यापकों के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तरह जुड़ना चाहिए। अपने संस्कृति और सभ्यता पर खास ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। मुस्कान की प्रभावपूर्ण कार्यशैली पर प्रधानाचार्य महेश सिंह, विचित्रवीर सिंह, राजेश कुमार कनौजिया,राकेश सिंह, किरण वर्मा,अंजली सिंह, मधुलिका सिंह, डा. अजय सिंह, संजय सिंह, वैभव सिंह व राम प्रकाश ने खुशी व्यक्त करते हुए मुस्कान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अन्य समाचार