मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड :  दुनिया में क्यों बढ़ जाएगी मुसलमानों की आबादी?

मुस्लिम वर्ल्ड :  दुनिया में क्यों बढ़ जाएगी मुसलमानों की आबादी?

सूफी खान

अब दुनिया भर में मुसलमानों की तादाद सबसे ज्यादा हो जाएगी। जी हां, ईसाइयों को पीछे छोड़ते हुए आबादी के लिहाज से मुसलमान दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। लेकिन किन देशों में उनकी आबादी सबसे तेजी से बढ़ेगी, यह भी चर्चा का विषय है।
दरअसल, दुनिया में शोध के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्यू रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन किया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि आने वाले दशकों में हालात बदल जाएंगे और मुसलमानों की आबादी दुनिया में ईसाइयों की आबादी से अधिक हो जाएगी। इस खबर पर दुनिया भर में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
अभी दुनिया में ईसाई सबसे बड़ा धार्मिक समूह हैं। इनके बाद मुसलमान दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमानों के मुताबिक, स्थिति हमेशा ऐसी नहीं रहने वाली है। जाहिर है, बढ़ती मुस्लिम आबादी का असर उन देशों में भी दिखाई देगा, जहां मुसलमान बहुसंख्यक हैं यानी बहुलता में हैं। दुनिया में ऐसे ५३ देश हैं, जहां मुसलमान बहुसंख्यक हैं। अनुमान है कि आने वाले दशकों में इन देशों में मुस्लिम आबादी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इनमें सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी जिस देश में बढ़ने का अनुमान है, वह पाकिस्तान है। पाकिस्तान आबादी के मामले में इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़ सकता है। अभी इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान की मुस्लिम आबादी २२.७ करोड़ से बढ़कर २०७० तक ४६.१ करोड़ हो सकती है। अभी पाकिस्तान दुनिया में दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। मुस्लिम आबादी के मामले में पहला स्थान इंडोनेशिया का है। अनुमान है कि मुस्लिम आबादी के मामले में पाकिस्तान के बाद भारत का स्थान होगा। २०७० तक भारत में ३३.३ करोड़ मुसलमान हो सकते हैं। इसके बाद नाइजीरिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मिस्र का स्थान हो सकता है। अनुमानों के मुताबिक, वर्ष २०७० तक दुनिया की कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी बढ़कर करीब २९ प्रतिशत हो सकती है। इसके बाद ईसाई दूसरे स्थान पर रहेंगे। हिंदू आबादी चौथे स्थान पर होगी।
दुनिया भर में मुसलमानों की मौजूदा आबादी करीब २ अरब है। यह दुनिया की कुल आबादी का लगभग २५ प्रतिशत है। मुसलमान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला धार्मिक समूह हैं। मुस्लिम आबादी में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे प्रजनन दर का अपेक्षाकृत अधिक होना एक प्रमुख कारण बताया जाता है। प्यू रिसर्च सेंटर ने आबादी का धर्म के आधार पर भी विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक, दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी में लगभग ८५ से ९० प्रतिशत सुन्नी और १० से १५ प्रतिशत शिया हैं।

अन्य समाचार