मुख्यपृष्ठखेलनेहरू कप हॉकी : एमजीएस व एमएसवी बने विजेता

नेहरू कप हॉकी : एमजीएस व एमएसवी बने विजेता

-जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

पंत स्टेडियम में खेली जा रही जिलास्तरीय अंतर्विद्यालयी नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में एमजीएस कालेज ने सब जूनियर व एमएसवी कालेज ने जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला जीतकर परचम बुलंद कर दिया है।
अलग-अलग वर्गों की स्पर्द्धा में सब जूनियर वर्ग के फाइनल में एमजीएस इंटर कालेज ने एमएसवी इंटर कॉलेज को ४-२ से आसानी से शिकस्त दी दी। एमजीएस की ओर से कप्तान साहिल ने दो व सुरजीत और सर्वेश पाल ने एक-एक गोल किया। जूनियर वर्ग के फाइनल में उलटफेर करते हुए एमएसवी ने एमजीएस को २-१ से पराजित किया। एमएसवी की ओर से कप्तान विशाल गुप्ता और धर्मजीत ने १-१ गोल किया। जबकि एमजीएस की ओर से शिवांश ने एक गोल किया। पूरी प्रतियोगिता में अंश, समर, सारिश चौरसिया, हिमांशु, कैफ व दिव्यांश सिंह का खेल सराहनीय रहा। दोनों विजेता टीम अब १४ जुलाई को मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जो कि स्थानीय पंत स्टेडियम में ही खेली जाएगी।
जिला क्रीडा सचिव दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।आयोजक राजेश कुमार कनौजिया ने प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराया। रेफरी की भूमिका हलीम और अदनान ने निभाई। एमजीएस के विजेता होने पर विद्यालय अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, जिला कीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, मुनेंद्र मिश्र, डॉ. अब्दुल हमीद, दीपक सिंह, सुरजीत पाल, धर्मेंद्र पांडे आदि ने खुशी व्यक्त की है।

अन्य समाचार