मुख्यपृष्ठसमाचारशिवसेना नगरसेवक ने अपनी निधि से डी. जी. रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स...

शिवसेना नगरसेवक ने अपनी निधि से डी. जी. रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स को दिए 10 बड़े कूड़ेदान

सामना संवाददाता / मुंबई

डी. जी. रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, माटुंगा (पश्चिम) में महाविद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक 10 बड़े कूड़ेदान स्वीकृत नगरसेवक एवं शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सचिव साईनाथ दुर्गे द्वारा अपने नगरसेवक निधि से उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णकांत वाघमोडे, अधिकारी मोहन लोंढे तथा शिवसेना के शाखाप्रमुख प्रवीण नरे, शाखा समन्वयक रविकांत पड्याची, युवासेना माहिम विभाग अधिकारी स्वप्नील सूर्यवंशी, युवासेना माहिम विधानसभा समन्वयक सायेश माने, किरण शिंदे और सचिन तोडकर उपस्थित रहे।

अन्य समाचार