मुख्यपृष्ठनए समाचारभतीजे साइडलाइन अब भतीजी पर भरोसा!

भतीजे साइडलाइन अब भतीजी पर भरोसा!

लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में परिवारवाद को लेकर बड़ा एलान किया है। मायावती ने साफ किया है कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी में अब कोई छोटा-बड़ा राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आनंद कुमार के बेटों के बच्चों को पार्टी की राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपने का सवाल नहीं उठेगा। मायावती ने कहा कि अगर भविष्य में आनंद कुमार को उनकी मदद के लिए परिवार के किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। आगे चलकर उनकी ईमानदारी, वफादारी और कार्यक्षमता को देखते हुए पार्टी में उन्हें जरूरत के मुताबिक जिम्मेदारी दी जा सकती है। बसपा प्रमुख ने कहा कि यदि दीपिका इसके लिए तैयार नहीं होती हैं तो आनंद कुमार पार्टी की आम सहमति से दलित वर्ग के किसी मिशनरी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि, उनके बेटों या भविष्य में उनके बच्चों को यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। मायावती ने इसे पार्टी और मौजूदा समय की जरूरत बताया। मायावती ने कहा कि वो बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवारवाद के खिलाफ रुख से पूरी तरह सहमत हैं और उसी रास्ते पर कायम हैं।

अन्य समाचार