मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरी उम्र छोड़ो, काम देखो!’ वैष्णवी का फूटा गुस्सा

‘मेरी उम्र छोड़ो, काम देखो!’ वैष्णवी का फूटा गुस्सा

तेलुगु सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस वैष्णवी चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा उम्र के चर्चे को लेकर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर कोई उन्हें २५ साल का बता रहा था तो किसी ने उनकी उम्र सीधे ३२ कर दी। आखिरकार एक्ट्रेस का भी सब्र जवाब दे गया और उन्होंने खुद ही इस ‘उम्र की पहेली’ का पटाक्षेप कर दिया। यूट्यूब चैनल ‘गर्ल फॉर्मूला बाय चाय बास्केट’ को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी ने साफ कहा कि उनकी उम्र २५ साल है, न कि ३२। इतना ही नहीं, अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने पहचान पत्र तक दिखा दिया। यानी इंटरनेट की ‘जन्मकुंडली’ को एक्ट्रेस ने खुद ही गलत ठहरा दिया। वैष्णवी ने ट्रोलर्स को भी जमकर लताड़ लगाई।
उनका सवाल था कि आखिर लोगों को उनकी उम्र की इतनी चिंता क्यों है? एक्ट्रेस ने कहा कि उम्र गिनने के बजाय उनके काम पर ध्यान देना चाहिए।

अन्य समाचार