मुख्यपृष्ठनए समाचारशास्त्री विद्यालय में नोटबुक वितरण

शास्त्री विद्यालय में नोटबुक वितरण

सामना संवाददाता / मुंबई

सोनू अमित मेहता के उदारतापूर्ण सहयोग से भगवान महावीर की सेवा में श्री अमित मेहता एवं श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट, वालकेश्वर, मुंबई के द्वारा 30672/-तीस हजार छह सौ बहत्तर रु. की 72 दर्जन छोटी साइज नोटबुक तथा 80 दर्जन बड़ी साइज नोटबुक 5वीं-7वीं के 140, 8वीं-10वीं के 150 तथा प्राइमरी के 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को को बांटी गईं। इस उदारतापूर्ण सहयोग के लिए संस्था के अध्यक्ष भरत मकवाना एवं मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने अत्यंत आभार माना है।
आचार्य रामव्यास उपाध्याय के प्रयास से एवं प्रधानाचार्या रचना माने, वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम यादव, उदयनाथ त्रिपाठी, धनंजय चौबे, विपिन दुबे, मनोरमा उपाध्याय, प्रिया मिश्रा, रचना दुबे, सविता ठाकरे महेंद्र दवने आदि के पूर्ण सहयोग से तथा आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि हिमांशु तथा अमृता के सान्निध्य में नोटबुक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षिका अर्चना उपाध्याय ने सफल संचालन किया, घनश्याम यादव ने कुशल संयोजन किया।

अन्य समाचार