मुख्यपृष्ठनए समाचारफिर एक बार सामने आया भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा ...बीजेपी...

फिर एक बार सामने आया भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा …बीजेपी विधायक ने महिला एसपी को कहा `पालतू कुत्ता’!

चारों ओर हो रही बीपी हरीश की आलोचना

एक बार फिर से भाजपा का चाल,चरित्र और चेहरा सामने आया है। अपने भाषणों में महिलाओं के सम्मान की बातें करनेवाली भाजपा के विधायक ही अब महिलाओं को लेकर अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक में बीजेपी विधायक बीपी हरीश ने एक महिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसी को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। विधायक ने महिला एसपी को लेकर कहा, `वो दावणगेरे जिले में कांग्रेस नेताओं के पालतू कुत्ते की तरह व्यवहार कर रही है।
बीजेपी विधायक बीपी हरीश ने बुधवार को दावणगेरे शहर में रिपोर्टर्स गिल्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी उमा प्रशांत को लेकर कहा, `मैं एक विधायक हूं, लेकिन जब एसपी मुझे किसी समारोह में देखती हैं, तो मुंह फेर लेती हैं। साथ ही, वो शमनूर परिवार के सदस्यों का गेट पर इंतजार करती हैं और उनके घर के पॉमेरियन कुत्ते की तरह व्यवहार करती हैं। बता दें कि शमनूर परिवार का दावणगेरे क्षेत्र में अच्छा-खासा राजनीतिक दबदबा है।

भाजपाई बार-बार कर रहे हैं नौकरशाह का अपमान
हाल के महीनों में कर्नाटक में ऐसा तीसरी बार सामने आ रहा है कि किसी नेता ने किसी नौकरशाह का अपमान किया है। जुलाई में बीजेपी विधान परिषद सदस्य एन रविकुमार ने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल से एक प्रस्तुतिकरण प्राप्त करने के लिए मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के मौजूद न होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए, रविकुमार ने कथित तौर पर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि वो दिन में हमेशा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के काम में व्यस्त रहती हैं और रात में सिर्फ अपने सरकारी कर्तव्यों का पालन करती हैं। इससे पहले, विधान परिषद सदस्य ने कहा था कि कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम पाकिस्तान से आई होंगी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

अन्य समाचार