अमिताभ श्रीवास्तव
दुनिया में यह एक ऐसा मामला है, जो इन दिनों गहरा गया है। इस घटना ने उन तमाम लोगों को सावधान कर दिया है, जो अपने रिलेशन्स में धोखाधड़ी करते हैं। आपको पता हो कि पिछले दिनों ही कोल्डप्ले कंसर्ट में लाखों लोगों के बीच जब स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर दर्शकों को दिखाया जा रहा था, उसमें एक कपल पर कैमरा ठहर गया था। इस कपल के प्रेम को देखकर पहले तो सबने वाहवाही की, मगर बाद में पता चला कि कपल में पुरुष एक बड़ी कंपनी का सीईओ है और महिला कंपनी में कर्मचारी। दोनों के प्रेम संबंध हैं। शदीशुदा सीईओ की यह बाहरवाली थी। बस सब गड़बड़ हो गया। जी हां, धोखाधड़ी वाले इस प्रकरण में फंसे एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन को उसकी पत्नी ने तलाक के लिए कह दिया है तो अब बायरन को कंपनी से इस्तीफा भी देना पड़ गया। है न सिर मुंडाते ही ओले पड़ना। विवाहित बॉस और उसकी कथित प्रेमिका क्रिस्टिन कैबट इस वक्त दुनिया के हर देश में चर्चित हो गए हैं। यह घटना उन सभी जोड़ों के लिए सबक है, जो परिवार को बेवकूफ बनाकर बाहर रंगरेलियां मनाने जाते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि न केवल पकड़े जाते हैं बल्कि पूरी दुनिया इस अय्याशी को देख लेती है। अब उस सीईओ का घर भी टूटा, नौकरी भी छूटी, प्रेमिका का पता नहीं उसे मिलती भी है या नहीं।
क्या कोल और कोनी में ब्रेकअप हो गया?
ये सोशल मीडिया बड़ा अजीब है। यहां अपने निजी संबंधों पर भी निर्णय लिए जाते हैं और उसे सार्वजनिक कर बता भी दिया जाता है। फिर चाहे वो अपने प्रेम संबंध हों या खेल आदि से संन्यास वगैरह जैसी बातें। इसलिए इस मंच पर अब लोग अधिक भरोसा करने लगे हैं। अभी कल खबर हार्दिक पंड्या की थी और वो भी सोशल मीडिया से आई थी। अब खबर है इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार कोल पामर और उनकी गलफ्रेंड कोनी ग्रेस की, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करके अलग होने की अफवाहों को हवा दे दी है। चेल्सी स्टार कोल और प्रभावशाली कोनी दोनों २३ वर्ष के हैं जो अब अलग-अलग रास्ते पर चले गए हैं। कॉनी और कोल एक-दूसरे को किशोरावस्था से जानते थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से रिश्ते को संभालना वैसे भी कभी आसान नहीं होता। और इंस्टा जैसे मंच संबंधों के बारे में हवा दे देती हैं। यहां नाता टूटा तो मान लिया जाता है जिंदगी में भी नाता टूट गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि दोनों में से किसी ने नहीं की है, मगर इंस्टा पर दोनों अलग हो चुके हैं। बचपन की यह दोस्ती जवानी में टूट गई है। कोल एक शानदार फुटबॉल खिलाड़ी हैं तो कोनी खूबसूरत मॉडल। दोनों की अपनी पैंâस फॉलोइंग है। जब लोगों ने अचानक देखा कि कोनी के इंस्टा अकाउंट से कोल गायब है तो यह अफवाह तेज हो गई कि दोनों अलग हो गए हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
