-अमिताभ श्रीवास्तव
इंग्लैंड फुटबॉल के सुपर स्टार हैरी केन को २०२६ बैलन डी’ओर का विजेता घोषित किया गया है। बायर्न म्यूनिख के स्टार ने पिछले सीजन में क्लब और देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया, अकेले जर्मन जायंट्स के लिए ५१ मैचों में ६१ गोल किए। इमोशनल हुए केन ने कहा, ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, अच्छी बात ये है कि मेरे पास ये लिस्ट है। सबसे पहले फ्रेंच फुटबॉल को धन्यवाद, बैलन डी’ओर, ये शानदार इवेंट लंदन में होना मेरे लिए एक अच्छा संकेत था, इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। केन ने बैलन डी’ओर रैंकिंग में टॉप १० में जगह बनाई, जिसमें रियल मैड्रिड के सुपरस्टार काइलियन एमबाप्पे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बार्सिलोना के स्टार लामिन यामल तीसरे स्थान पर रहे। रोड्री और आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेस्सी टॉप पांच में शामिल रहे। पेरिस सेंट-जर्मेन की जोड़ी ख्विचा क्वारत्सखेलिया और ओसमान डेम्बेले क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे।
बाप के नक्शेकदम पर बेटा
टायसन फ्यूरी का बेटा भी अपने पिता के नक्शेकदम पर है। उसने अपने बॉक्सिंग डेब्यू से पहले एक स्पॉन्सरशिप डील साइन की है। इस महीने वह १५ वर्ष का हुआ है, इसके उसने रिंग में कदम रखने की ठानी है। जी हां, प्रिंस टायसन फ्यूरी ६ फुट २ इंच और १४ स्टोन ९ पौंड का है। यानी एक छोटे हेवीवेट के आकार का। उनके एक्स-वर्ल्ड चैंपियन पिता ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि उनके सात बच्चों में से कोई भी यह स्पोर्ट अपनाएगा। लेकिन ६ फिट ९ इंच के इस जिप्सी किंग टायसन ने प्रिंस को फाइट गियर की डील मिलने के बाद अपना सपोर्ट दिखाया, क्योंकि वह अपने एमेच्योर डेब्यू पर नजर गड़ाए हुए हैं। यह कई मुक्केबाजों को प्रायोजित करता है, जिसमें टायसन के पुराने हेवीवेट प्रतिद्वंद्वी ऑलेक्जेंडर उसिक भी शामिल हैं। प्रिंस ने ऑनलाइन कहा, ‘मेरे पहले प्रायोजक बॉक्सरॉ को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रिंस अप्रैल में लंदन में रूस के अर्सलानबेक मखमुदोव के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में मदद के लिए थाईलैंड में अपने पिता के साथ शामिल हुए। टायसन ११ दिसंबर को ब्रिटेन के हैवीवेट मुकाबले में एंथनी जोशुआ से भिड़ेंगे।
