-दो बार के यूएस ओपन चैंपियन ने १८वें होल पर शानदार पुट लगाकर जीत हासिल की।
-हाल के हफ्तों में गोल्फ स्टार का नाम उस खूबसूरत इन्फ्लुएंसर से जोड़ा गया है, जिसे ‘दुनिया की सबसे सेक्सी आइस हॉकी खिलाड़ी’ का उपनाम दिया गया है।
अमिताभ श्रीवास्तव
गोल्फ कोर्स पर पिछले दिनों एक अजीबोगरीब क्षण घट गया, मगर यह होती है मैच्यूरिटी कि किसीको पता भी नहीं चलने दिया। हां कैमरे में कैद हो गया वो बात अलग है। जी हां, पिछले दिनों विंडहैम क्लार्क की ग्लैमरस पत्नी का एक अजीबोगरीब पल कैमरे में कैद हो गया। ३२ वर्षीय क्लार्क ने मिसौरी में बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप में जीत हासिल कर ३.६ मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता। दो बार के यूएस ओपन चैंपियन ने १८वें होल पर शानदार पुट लगाकर जीत हासिल की। उसकी प्रेमिका एमिली टैनर उन कई लोगों में से एक थीं जो अपने साथी की जीत देखने के लिए मैदान में मौजूद थीं। जैसे ही क्लार्क अंतिम शॉट लगाने के लिए आगे बढ़े, टैनर और उनके पास खड़े दो बुजुर्ग लोग जश्न मनाने के लिए तैयार थे। क्लार्क द्वारा टूर्नामेंट जीतने के लिए पुट को होल में डालने के बाद, उत्साहित टैनर गले लगने के लिए मुड़ी। इस जश्न में शामिल होने की चाह में, उस व्यक्ति ने गले लगाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया, लेकिन अनजाने में टैनर के स्तन को छू लिया क्योंकि ठीक उसी क्षण वह मुड़ गई थी। क्लार्क की प्रेमिका ने मानो इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया और उसने मुड़कर वहां मौजूद अन्य दर्शकों से हाई फाइव किया। इस अजीबोगरीब पल को वैâमरे में वैâद कर लिया गया और गोल्फ ने इसे सीबीएस के टिकटॉक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। अब दिलचस्प बात यह भी रही कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि वह व्यक्ति उसका पिता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गलती कितनी अनजाने में हुई थी। ३१ वर्षीय टैनर के इंस्टाग्राम पर ७,४०,००० से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरों पर नियमित रूप से हजारों लाइक्स मिलते हैं।
डेमाइटर की डेट
डेटिंग भी एक खबर होती है। और तब ज्यादा जब किसीको किसीके बारे में कुछ भी पता न हो। पर यहां तो ब्रायसन डीचैम्बो आधिकारिक तौर पर मिकायला डेमाइटर को डेट कर रहे हैं, यह पता चल गया है। जी हां, हाल के हफ्तों में गोल्फ स्टार का नाम उस खूबसूरत इन्फ्लुएंसर से जोड़ा गया है, जिसे ‘दुनिया की सबसे सेक्सी आइस हॉकी खिलाड़ी’ का उपनाम दिया गया है। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब मिकायला ने अपने होटल के कमरे में क्रशर्स जीसी वैâप की पृष्ठभूमि में एलआईवी गोल्फ गेस्ट पास पहने हुए एक सेल्फी ली। डीचैम्बो बेशक क्रशर्स गोल्फ टीम के कप्तान हैं। प्रशंसकों ने यह भी दावा किया कि मिकायला ने गोल्फ खिलाड़ी के जिम जैसे दिखने वाले स्थान के अंदर तस्वीरें ली थीं। इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने स्नीकर्स और बेसबॉल वैâप से भरी अलमारी के सामने सेल्फी ली और यूएस वीकली के अनुसार, दोनों अब एक रिश्ते में हैं और साथ में ‘बहुत खुश’ हैं। डीचैम्बो और मिकायला दोनों ने ही अभी तक सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक अंदरूनी सूत्र ने आउटलेट को बताया, ‘रिश्तों के मामले में वे दोनों काफी निजी रहते हैं।’ डेमाइटर ने १९ साल की उम्र में हॉकी से संन्यास लेकर अपने वर्तमान करियर को आगे बढ़ाने के बाद से सोशल मीडिया पर भारी लोकप्रियता हासिल की है। और डीचैम्बो भी इंस्टाग्राम पर उनके अविश्वसनीय ३ मिलियन फॉलोअर्स में से एक हैं, जिससे अटकलों को और बल मिला है।
