मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : वो लौट आई है

आउट ऑफ पवेलियन : वो लौट आई है

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस सुंदरी लौट आई है। न न टेनिस कोर्ट पर नहीं बल्कि रेड कार्पेट पर। टेक्स चोरी के आरोप में गायब हुई पूर्व टेनिस स्टार वैâमिला जियोर्जी वेनिस फिल्म महोत्सव में क्या दिखीं, फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। ३३ वर्षीय जियोर्जी पर टेक्स चोरी और किराया न चुकाने के आरोप थे। पूर्व विश्व नंबर २६ वीं खिलाड़ी ने पिछले साल मई में टेनिस से संन्यास ले लिया था, मगर इसके बाद से वो गायब थीं। कहा जा रहा था कि टेक्स चोरी से बचने के लिए वो जगह जगह छिप रही थीं। मगर ऐसा कुछ नहीं है यह खुद वैâमिला ने बताया। फिलहाल वह अधोवस्त्र मॉडलिंग की ओर रुख कर रही हैं। वेनिस में रेड कार्पेट पर सेक्विन से ढकी एक आकर्षक सफेद पोशाक पहने हुए जब वैâमिला को लोगों ने देखा तो हैरान रह गए। दरअसल, टेनिस से संन्यास लेने के बाद अमेरिका चली गईं जियोर्जी पर पिछले वर्ष फ्लोरेंस के निकट एक विला का छह महीने का किराया बकाया होने का आरोप लगाया गया था। हालांकि यह भी आरोप लगाया गया कि वह अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रही थीं, जिसका उन्होंने खंडन किया। पिछले अक्टूबर में इटालियन चैट शो वेरिसिमो को दिए साक्षात्कार में जियोर्जी ने दावा किया था कि उनके द्वारा भुगतान न किए गए किराए के संबंध में लगाए गए आरोप ‘हास्यास्पद’ थे। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी पानी फेर दिया कि आरोपों के बीच वह गायब हो गई थीं या अमेरिका भाग गई थीं। उन्होंने कहा, ‘यह कोई पलायन नहीं था। मैं अपने माता-पिता के साथ स्थाई रूप से अमेरिका चली गई थी।’

कहर ढाती बॉथम की पोती
इयान बॉथम को कौन नहीं जानता, इंग्लैंड टीम के इस खूंखार ऑलराउंडर का एक जमाना था अब उनकी पोती का जमाना है मगर क्रिकेट में नहीं बल्कि मॉडलिंग और पैâशन की दुनिया में। दरअसल बॉथम की पोती सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से आए दिन कहर ढाती रहती है। हाल ही में उसने छोटी बिकिनी पहने हुए तस्वीरें पोस्ट कर अपने फॉलोअर्स को चौंका दिया। २४ वर्षीय इमानी-जेन बॉथम भले ही इंग्लैंड के महान क्रिकेटर बॉथम की पोती हों मगर वो क्रिकेट से बहुत दूर है और अपना समय एक ग्लैमरस जेटसेट जीवनशैली में बिताना पसंद करती हैं। इमानी-जेन पूर्व मिस यॉर्कशायर भी है जिसने अपनी नवीनतम यात्राओं की कुछ और चुटीली तस्वीरें साझा करके कल्पना के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। इमानी-जेन ने पुर्तगाल से बिकिनी में तस्वीर पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को खुश कर दिया। उन्होंने शीशे के सामने सेल्फी लेते समय यह टू-पीस पहना था। अन्य तस्वीरों में उन्हें विदेश में शानदार जीवन जीते हुए, रात में बाहर घूमते हुए और यहां तक ​​कि स्कूटर चलाते हुए भी दिखाया गया है। इमानी-जेन एक मॉडल हैं जो नॉर्थ यॉर्कशायर में रहती हैं। उन्हें २०२१ में मिस यॉर्कशायर का ताज पहनाया गया था। इमानी-जेन ने मिस इंग्लैंड के लिए भी प्रतिस्पर्धा की थी। उन्होंने नॉटिंघम विश्वविद्यालय में पैâशन का अध्ययन किया। सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे समर्थक हैं। और आए दिन वो अपनी तस्वीरों से सबको मोहित करती रहती हैं। दादा बॉथम ने उन्हें मॉडलिंग के लिए कभी नहीं रोका, वो कहती हैं दादा ने हमेशा उनका साथ दिया है। वो इंग्लैंड की एक महान शख्ससियत हैं और मैं क्रिकेट न सही मगर फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहती हूं।

अन्य समाचार