अमिताभ श्रीवास्तव
नए वर्ष की पहली ही तारीख को स्मृति मंधाना के एक रिवैâप वीडियो ने सुर्खियां बटोर ली हैं। क्या है इसमें? क्योंकि पिछले वर्ष के अंतिम दिनों में स्मृति के जीवन में ऐसा भूचाल आया कि सारी खुशियां उसमें दब कर कराहने लगी थीं। हालांकि उन्होंने मैदान पर वापसी भी की मगर उस तीस को वो भुला नहीं पा रही हैं इसीलिए शायद उन्होंने अपना एक वीडियो फिर से पोस्ट किया है। जी हां, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधना के लिए साल २०२५ किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं था। एक तरफ जहां क्रिकेट के मैदान पर मंधाना एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में एक भूचाल आया, जिसने उन्हें झकोझोर कर रख दिया, लेकिन मंधना डगमगाई नहीं, उन्होंने खुद को संभाला और पर्सनल लाइफ की कड़वी सच्चाई को पीछे छोड़ क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की। ऐसे में मंधाना ने अपने सोशल मीडिया पर पिछले साल के एक रिवैâप वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने विश्व कप जीत के जश्न, परिवार के साथ बिताए गए पल और उनके फिटनेस रूटीन की झलकियां थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान वीडियो के अंत में लिखे श्रीमद्भगवद्गीता की एक लाइन ने खींचा। वीडियो के आखिर में स्मृति ने लिखा, ‘भगवद्गीता का १२वां दिन, आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने से पहले सब कुछ बिखर जाता है। इसलिए बस इंतजार करें, भगवान कृष्ण।’ याद रखें कि स्मृति और पलाश की शादी अचानक रुक गई थी और बाद में दोनों अलग-अलग भी हो गए थे। कल उज्जैन में अपनी टीम के साथ उन्होंने महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर नए साल का शुभारंभ किया।
थाईलैंड में क्या कर रहे थे धोनी?
नए साल पर महेंद्र सिंह धोनी थाईलैंड में क्या कर रहे हैं? यह सवाल तब चर्चा में आया जब धोनी को पूरे परिवार के साथ थाईलैंड में देखा गया। दरअसल, एमएस धोनी ने २०२६ का स्वागत भारत से दूर थाईलैंड में किया। और इसका खुलासा किया उनकी पत्नी ने। जी हां, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की, जिसने देखते ही देखते पैंâस का ध्यान खींच लिया। इस तस्वीर में धोनी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी जीवा को लेकर हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा बहुत समय के बाद पब्लिकली दिखाई दी हैं। जीवा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फुकेट की बताई जा रही है। फोटो में पूरा परिवार न्यू ईयर पार्टी में काफी खुश नजर आ रहा है। धोनी और साक्षी ने गोल्डन कलर की पार्टी वैâप पहन रखी है, जबकि साक्षी गोल्डन शेड के वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटो के साथ साक्षी ने सिर्फ एक सिंपल सा वैâप्शन लिखा, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं।’ क्रिकेट से दूरी के बावजूद धोनी का क्रेज आज भी वैसा ही बना हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब पैंâस उन्हें सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए देखते हैं। पिछले कुछ सालों से एमएस धोनी का मैदान पर उतरना आईपीएल तक ही सीमित रह गया है। ऐसे में आईपीएल २०२६ को लेकर पैंâस पहले से ही काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी आईपीएल २०२६ के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। रांची के जेएससीए स्टेडियम में उनकी प्रैक्टिस के कई वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि, इस बार एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। ४४ साल की उम्र, घुटने की पुरानी चोट और कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हैं।
