राजेश सरकार / प्रयागराज
यमुनानगर जोन में रीवा राजमार्ग पर स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। काफी देर तक अफरा- तफरी मची रही। नैनी के चाका ब्लॉक के पास अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट में लकड़ी के फर्निशिंग का काम चल रहा था, जहां रखे लकड़ी के स्क्रैप में आग लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से उसे दूसरी जगह फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
