न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला तो जमकर बोला ही, विकेट के पीछे उनकी शरारतों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। टीम इंडिया ने पहली पारी में ७२० रन ठोककर न्यूजीलैंड पर ३५२ रन की बढ़त हासिल की। पंत ने १५३ गेंदों में १२८ रनों की तूफानी पारी खेलकर अपना नौवां टेस्ट शतक भी पूरा किया। लेकिन असली गॉसिप तब शुरू हुई, जब न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में विकेट नहीं मिल रहे थे। कप्तान शुभमन गिल को सलाह देते हुए पंत बोले, ‘मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं।’ इसके बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल की गेंदबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर कोई अजीब-सा गेंदबाजी एक्शन चाहिए तो जायसवाल को गेंद थमा दो। बस, स्टंप माइक में वैâद पंत की यह मजेदार टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बल्ले से शतक और बातों से महफिल लूटने में पंत ने कोई कसर नहीं छोड़ी!
