बॉलीवुड की `सिमरन’ काजोल ने शादी को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने हर कपल को सोचने पर मजबूर कर दिया। काजोल का कहना है कि कोई भी शादी ३६५ दिन परफेक्ट और खुशहाल नहीं रह सकती। परफेक्ट शादी सिर्फ तस्वीरों में होती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार के साथ समझदारी, धैर्य और दोनों की बराबर कोशिश जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक होना आम बात है, क्योंकि दो अलग-अलग इंसान साथ जिंदगी बिताते हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाली परफेक्ट कपल वाली तस्वीरें हमेशा पूरी कहानी नहीं बतातीं। काजोल की ये बेबाक बात अब खूब चर्चा में है और फैंंस उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
