मुख्यपृष्ठनए समाचारपीएम के उद्घाटन वाले प्रोजेक्ट की निकली हवा

पीएम के उद्घाटन वाले प्रोजेक्ट की निकली हवा

-ठेकेदारों की नाकामी पर लीपापोती, परियोजना में हो रही देरी मुंबईकरों के ६,००० करोड़ फिर दांव पर
दृप्ति झा / मुंबई
मुंबई को गड्ढा-मुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल चुकी है। मनपा के सत्ताधारी आकाओं और पसंदीदा ठेकेदारों की मिलीभगत का खामियाजा एक बार फिर मुंबई की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिन निजी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपए के कंक्रीटीकरण का ठेका सौंपा गया था, वे समय पर काम पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। अब अपनी इस नाकामी और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए मनपा प्रशासन लगभग ६,००० करोड़ रुपए का नया टेंडर जारी करने के खेल में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार, मनपा द्वारा निकाले जाने वाले नए टेंडर में वही सड़कें शामिल की जाएंगी, जिन्हें पुराने ठेकेदार आधा-अधूरा छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। हकीकत यह है कि दिसंबर या जनवरी से काम दोबारा शुरू करने के दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं। जिन ठेकेदारों को काम दिए गए थे, वे तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।
ठेकेदारों पर मेहरबानी या केवल दिखावा?
चौतरफा दबाव बढ़ने के बाद मनपा ने दो प्रमुख ठेकेदारों नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी और ईगल इंप्रâा इंडिया के कार्यक्षेत्र में नाममात्र की कटौती कर केवल खानापूर्ति की है।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
अब योजना पूरी तरह पटरी से उतरी
गौरतलब है कि वर्ष २०२३ में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ६,०८० करोड़ रुपए के इस भव्य सीमेंट-कंक्रीट सड़क प्रोजेक्ट का उद्घाटन बड़े ढोल-नगाड़ों के साथ किया था। हालांकि, आज यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
इन प्रमुख कंपनियों को बांटे गए थे ठेके
नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी ईगल इंफ्रा इंडिया, रोडवेज सॉल्यूशंस, मेघा इंजीनियर्स, दिनेशचंद्र अग्रवाल इंफ्राकॉन मुंबईकरों की गाढ़ी कमाई का पैसा इन कंपनियों के जरिए लूट की भेंट चढ़ गया है।

 

अन्य समाचार