मुख्यपृष्ठनए समाचार`दो ठेकुआ, एक चाय’ से छिड़ा...`डिजिटल दंगल'; मोदी की `ऑनलाइन' घेराबंदी मोदी...

`दो ठेकुआ, एक चाय’ से छिड़ा…`डिजिटल दंगल’; मोदी की `ऑनलाइन’ घेराबंदी मोदी सरकार के खिलाफ

सोशल मीडिया पर ‘हैशटैग हल्ला’!
पब्लिक बोली, `तुकबंदी से नहीं छिपेंगे सवाल’
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वायरल हुए तुकबंदी वाले नारे को बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में इस्तेमाल करना अब पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ‘दो ठेकुआ, एक चाय, पीएम मोदी देश को भाए’ पोस्ट होते ही इंटरनेट पर ‘डिजिटल दंगल’ छिड़ गया। यूजर्स ने तुकबंदी के जरिए बीजेपी को घेरते हुए सवालों की बौछार कर दी। और इसी के साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ `ऑनलाइन घेराबंदी’ करते हुए `हैशटैग हल्ला’ किया है।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक प्रचार की तुकबंदी में बदलने के बजाय सरकार को वास्तविक सवालों के जवाब देने चाहिए। कई यूजर्स ने बीजेपी के नारे पर पलटवार करते हुए लिखा कि ‘तुकबंदी से नहीं छिपेंगे सवाल।’ देखते ही देखते बीजेपी की पोस्ट पर विरोधी प्रतिक्रियाओं और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। महंगाई, रोजगार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर यूजर्स ने सरकार से जवाबदेही की मांग की। यानी जिस नारे को बीजेपी ने मोदी की लोकप्रियता दिखाने के लिए इस्तेमाल किया, वही नारा सोशल मीडिया पर सरकार की घेराबंदी का हथियार बन गया। अब सवाल उठ रहा है कि तुकबंदी चलेगी या जनता के सवालों के जवाब भी मिलेंगे?

अन्य समाचार