ईश्वरी राज
लो भैया, समोसा गरम है, चाय कड़क है… अब सुनो सियासी चटखारा, एकदम मसालेदार और बिल्कुल पक्की खबर वाला…
आठवले की धमकी…!
भइया, यूपी में तो आज सियासी अखाड़ा गरम है। २८ जुलाई से मानसून सत्र, उससे पहले स्पीकर ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। अखिलेश जी माइक पकड़ते ही ‘चक दे फट्टे’ स्टाइल में बोले, ‘२०२७ में पीडीए सरकार पक्की, ७५-२५ फॉर्मूला सेट है।’ योगी बाबा ने भी तुरंत ४०० करोड़ का ‘बम’ फोड़ दिया… जौनपुर-बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए पैसा रिलीज। सबसे टेस्टी बात, रामदास आठवले आज फिर लखनऊ में गरजे, ‘२५ सीट दे दो, बाप्पा, नहीं तो २ अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल काटेंगे।’ मेरठ-बागपत वाले लड़के बोले, ‘आठवले चाचा भी चक दे फट्टे कर रहे।’
जनता परेशान छ…!
उत्तराखंड में ‘बल’ ण्श् धामी जी ने आज अफसरों की क्लास लगा दी। ११ बजे देहरादून में कुमाऊं की ‘समीक्षा बैठक’ ठोक दी। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के Dश् से बोले, ‘सड़क बंद किलै छन, जनता परेशान छ।’ मानसून में ३ नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड में दब गए। शाम को ँव्झ् कोर ग्रुप बैठेगा, ८ विधायकों का ‘रिजल्ट’ निकलेगा, टिकट कटेगा कि बचेगा। उधर कांग्रेस ने ‘बेरोजगार यात्रा’ का बिगुल फूंक दिया। १ अगस्त से हल्द्वानी से शुरू। बोले, ‘धामी जी, रोजगार दो, वरना गद्दी छोड़ो।’
कुर्सी गरम बा…!
सुनऽ हो, पटना में आज ‘युवराज’ की एंट्री हो गइल। निशांत कुमार पहली बार स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग लेंगे। श्थ्ण् बनते ही सीधा फील्ड में। बाबूजी नीतीश दिल्ली में सेटिंग कर रहे। व्Dळ में खलबली मची है। ललन सिंह आज दिल्ली भागे, ँव्झ् से सीट का हिसाब करने। Rव्D भी कम नइखे, तेजस्वी ५ अगस्त से ‘बेरोजगारी हटाओ मार्च’ निकालेंगे। बोले, ‘सम्राट चौधरी जी, कुर्सी गरम बा, संभाल लीं।’
५ मंत्रियों का पत्ता कट…!
मध्य प्रदेश में तो ‘मामा’ नहीं, अब ‘मोहन’ का राज है, पर उथल-पुथल चालू है, भैया। ण्श् मोहन यादव ने आज विजय शाह और नरेंद्र शिवाजी पटेल को ण्श् हाउस बुला लिया। अंदर की खबर, ३० जुलाई तक ५ मंत्री का पत्ता कटेगा। उधर ३,८५१ पंचायत सीटों पर उपचुनाव का नामांकन आज से शुरू। कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए भंवर जितेंद्र सिंह को भोपाल उतार दिया। कार्यकर्ता बोले, ‘राज्यसभा में पर्चा रद्द हुआ, अब पंचायत तो बचा लो, सरकार।’
झालमुड़ी सबको खिलाएंगे…!
राजस्थान में ‘कांई’ हो रिया है, भाई? पंचायत चुनाव तो टल गया, समझो। आज राज्य निर्वाचन आयोग हाई कोर्ट पहुंच गया, ‘साहब, ध्ँण् रिपोर्ट बनी नहीं, ३१ जुलाई तक चुनाव कैसे कराएं?’ सरकार ने दिसंबर तक का टाइम मांग लिया। उधर, युवा कांग्रेस का रिजल्ट आ गया। अभिषेक चौधरी जीत गए, १३.७ लाख वोट पड़े। ण्श् भजनलाल आज बाड़मेर में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ वैंâप में बोले, ‘विकास की झालमुड़ी सबको खिलाएंगे।’ खींवसर में श्थ्A पर हमला हुआ था, अब मंत्री के छोरे को धमकी। पुलिस ‘हलो-हलो’ कर रही।
बस भैया, आज का सियासी ‘भुजिया’ इतना ही। बाहर बादल गरज रहे, अंदर नेता बरस रहे। मिलते हैं अगले दिन…!
