इंटरनेट सेंसेशन ओरी एक बार फिर अपने अतरंगी अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड स्टारकिड्स के साथ पार्टी करना, उनके साथ अजीबोगरीब पोज देना और फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना ओरी का पुराना शगल है। लेकिन इस बार उनका एक पोज भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें अनन्या के साथ उनकी एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। तस्वीर में ओरी अनन्या के सीने पर हाथ रखकर पोज देते नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने ओरी की क्लास लगानी शुरू कर दी। किसी ने उनके इस अंदाज को गलत बताया तो किसी ने सवाल उठाया कि अनन्या ने ऐसा पोज देने की इजाजत कैसे दे दी। कुछ यूजर्स तो अनन्या के लिए इंसाफ मांगने लगे। वहीं, शनाया के साथ ओरी की मस्ती भरी तस्वीरें भी चर्चा में हैं। कुल मिलाकर पार्टी की तस्वीरों में ओरी का एक पोज सबसे ज्यादा वायरल हो गया।
