प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें निक जोनस ब्रदर्स के गाने पर लिप सिंक कर रहे हैं और प्रियंका उनके पीछे किताब पढ़ने में मग्न हैं। जब एक्ट्रेस को पता चलता है कि निक वीडियो बना रहे हैं, तो वह धीरे से वहां से खिसक लेती हैं। वीडियो में निक पूरे जोश में हैं और देसी गर्ल घरेलू स्टाइल में एलईडी मास्क लगाकर किताब पढ़ रही हैं। वीडियो के अंत में निक कैमरे पर केला फेंकते हैं और कैप्शन में लिखते है ‘क्या ये काफी लाउड है?’ लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है और मजेदार कमेंट्स किए जा रहे है। कुछ लोगों ने देसी गर्ल की तारीफ की है, जबकि अन्य ने निक के मजाकिया अंदाज की सराहना की है।
