मुख्यपृष्ठग्लैमरसाड़ी पर रामायण

साड़ी पर रामायण

अयोध्या धाम में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिंदी सिनेमा की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। अयोध्या का यह मौका इतना खास था कि हर आम और खास सब एक बराबर, एक ही दरबार में थे। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी बड़े ही धूम-धाम से भगवान राम का स्वागत किया। इस बीच आलिया भट्ट लाइमलाइट में रहीं। दरअसल, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट की साड़ी चर्चा में है। धार्मिक मौके पर धार्मिक लिबास में आलिया ने खूब सुर्खियां बटोरी। आलिया भट्ट के धार्मिक लिबास से मतलब है कि आलिया ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस साड़ी को पहना था उस पर रामायण की तस्वीरें बनी थीं। आलिया भट्ट की `माधुर्य क्रिएशन’ की कस्टम फिरोजी रंग की मैसूर रेशमी साड़ी में रामायण के खास दृश्यों को पल्लू पर हाथ से बनाया गया था। उनकी फिरोजी रंग की साड़ी के पल्लू पर शिव धनुष को तोड़ना, राजा दशरथ का वचन, गुहा के साथ नाव में स्वर्ण मृग, अपहरण, राम सेतु, भगवान हनुमान द्वारा मां सीता को अंगूठी भेंट करना और राम पट्टाभिषेक जैसे चित्रों को बनाया गया था। साड़ी पर मौजूद ये चित्र पारंपरिक ‘पट्टचित्र’ शैली में बनाए गए थे। इस खास मौके के लिए बनाई गई इस खास साड़ी के चित्रों को बनाने में १०० घंटे लगे थे।

अन्य समाचार