बॉलीवुड में सितारों को ट्रोल करना ट्रोलर्स का पसंदीदा टाइमपास है, लेकिन रश्मिका मंदाना ने अब साफ कर दिया है कि उनकी सहनशक्ति की भी एक सीमा है। खुद को जितना चाहे ट्रोल कर लो, लेकिन परिवार को बीच में लाने की गलती मत करना। रश्मिका का कहना है कि परिवार ने न तो फिल्मी दुनिया चुनी है और न ही पब्लिक फिगर बनने का पैâसला किया है। ऐसे में उन्हें निशाना बनाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। विजय देवरकोंडा के साथ ‘कॉफी विद करण’ में आने के बाद दोनों को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा था। मामला इतना बढ़ा कि फर्जी कंटेंट और छेड़छाड़ किए गए स्क्रीनशॉट को लेकर पुलिस में शिकायत तक दर्ज करानी पड़ी।
