मुख्यपृष्ठखेलरोहित की भुलक्कड़ आदत का खुला राज किट बैग भूलकर बना दी...

रोहित की भुलक्कड़ आदत का खुला राज किट बैग भूलकर बना दी कहानी!

रोहित शर्मा बल्ले से गेंदबाजों को छकाने के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन उनकी भूलने की आदत के किस्से भी कम मजेदार नहीं हैं। पूर्व साथी और दोस्त अभिषेक नायर ने ऐसा ही एक पुराना राज खोलकर हंसी का माहौल बना दिया। किस्सा तब का है, जब १७ साल के रोहित पहली बार मुंबई रणजी टीम में चुने गए थे। बड़े मैच के दिन जनाब स्टेडियम तो पहुंच गए, लेकिन किट बैग घर पर ही छोड़ आए! जब उनसे पूछा गया कि बैग कहां है, तो रोहित ने भूल कबूल करने के बजाय ऐसी कहानी सुना दी कि सुनने वाले भी सोच में पड़ गए। रोहित ने बताया कि ट्रेन में किसी ने धक्का दिया और उनका बैग गिर गया। यानी बैग भूलने की बात छिपाने के लिए पूरा फिल्मी सीन तैयार! आज भी नायर इस किस्से को याद कर रोहित की ‘शानपत्ती’ पर मजे लेते हैं।

अन्य समाचार