मुख्यपृष्ठनए समाचाररु. ५० ने छीनी युवक की जिंदगी! ... दोस्त ने दोस्त पर चाकू...

रु. ५० ने छीनी युवक की जिंदगी! … दोस्त ने दोस्त पर चाकू से किए तीन बार वार

– पैसों का विवाद बना हत्या की वजह
झारखंड के गिरिडीह जिले में महज ५० रुपए के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में मकसूद अंसारी नामक युवक ने अपने दोस्त अनाउल अंसारी की बेरहमी से हत्या कर दी। गिरिडीह जिले के सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने, हत्या के आरोपी मकसूद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है।
एसडीपीओ ने बताया कि ३१ अगस्त की रात गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह मस्जिद के पास अनाउल अंसारी नामक युवक की हत्या महज ५० रुपए के लेन-देन की वजह से की गई थी। मो मकसूद अंसारी ने अनाउल की चाकू मारकर हत्या की थी। बेंगाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बनी एसआईटी टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं की मदद लेते हुए हत्या के आरोपी मकसूद अंसारी को अशगन्धो जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद किया गया है।
रु. ५०० की शर्त ने डुबो दिया!
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ५०० रुपए की शर्त जीतने के लिए एक युवक यमुना नदी में कूद गया और वह दोस्तों के सामने ही डूब गया। युवक ने नदी पार करने की शर्त लगाई थी। वीडियो में युवक के धार में फंसे होने के बीच उसके कथित दोस्त `हार गया, हार गया’ कहते सुनाई दिए।

अन्य समाचार

आहट