– मध्यावधि चुनाव की संभावना
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में वोट चोरी का प्रयोग कामठी विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ था, ऐसा आरोप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया है। नागपुर जिले के कामठी में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की गई। इस दौरान एक बड़े कांग्रेसी नेता का हवाला देते हुए सपकाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मोदी को कुर्सी खाली करने को कहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। सभी को तैयार हो जाना चाहिए। सपकाल ने इस दौरान विपक्षी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
७५ साल के रिटायरमेंट पर संघ सख्त
-नए को मौका देना चाहता है आरएसएस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों आरएसएस का रुख भाजपा नेताओं के ७५ साल के रिटायरमेंट पर सख्त है। पीएम मोदी भी उसी श्रेणी में आते हैं। पीएम मोदी अब ७५ साल कर होने जा रहे हैं। जबकि पीएम मोदी अभी और पड़ पर बने रहना चाहते हैं, लेकिन आरएसएस अब नए को मौका देने के पक्ष में है। ऐसे में एक बड़े नेता ने उन्हें बताया कि मोहन भागवत ने स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि पार्टी में रिटायरमेंट का नियम सबके लिए समान है। पीएम मोदी को भी अनुपालन करना होगा। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नया नारा शुरू हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के लोग भी कह रहे हैं।
वोट चोर गद्दी छोड़
महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव के नतीजे चुराए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में लगभग १ करोड़ नए मतदाता जुड़े और सभी नए वोट भाजपा के खाते में गए। लोकसभा में हमारी गठबंधन को जितने वोट मिले, उतने ही विधानसभाओं में भी थे, फिर भी भाजपा को फायदा कैसे हुआ? क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चुराए।
