मुख्यपृष्ठसमाचारनई मुंबई में आयोजित होगा “सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ 2025-26”

नई मुंबई में आयोजित होगा “सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ 2025-26”

-सद्गुरु श्री दयाल जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा आयोजन

सामना संवाददाता / नई मुंबई

परम पूज्य सद्गुरु श्री दयाल जी महाराज की अनंत कृपा से दिव्य और ऐतिहासिक “सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ 2025-26” का आयोजन नवी मुंबई में होने जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आगामी 24 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक गामी इंडस्ट्रियल पार्क, नवी मुंबई में संपन्न होगा।

इस महायज्ञ के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु, संत-सेवक और गुरु भक्तों के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन स्थल पर तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं और सेवादल के सदस्य सतत रूप से व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ कोई सामान्य धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागरण का पर्व है, जहाँ आत्मा को शांति, करुणा और दिव्य अनुभूति प्राप्त होती है। सद्गुरु श्री दयाल जी महाराज के सान्निध्य में यह चौथा महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।

भक्तों से अपील की गई है कि जिनके घरों में यज्ञ गुल्लक (दान पात्र) हैं, वे योगदान देना प्रारंभ करें, वहीं सभी देवियाँ (भक्त महिलाएँ) घी सेवा की तैयारी आरंभ करें।आयोजक मंडल का कहना है कि महायज्ञ के दौरान भक्ति, ध्यान, सत्संग और सेवा के विविध कार्यक्रम होंगे, जो न केवल आत्मिक शांति प्रदान करेंगे, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सत्य की भावना को भी प्रबल करेंगे।गुरु महाराज के आगमन के साथ यह पावन महायज्ञ भक्तों के लिए एक अनुपम अवसर होगा, जिसमें सभी एक मन, एक श्रद्धा और एक भक्ति के साथ सहभागी बन सकेंगे।

अन्य समाचार