मुख्यपृष्ठस्तंभस्कैम्स एंड स्कैंडल्स : इतिहास की सबसे बड़ी लूट... जब हवा में...

स्कैम्स एंड स्कैंडल्स : इतिहास की सबसे बड़ी लूट… जब हवा में उड़ गए १५ बिलियन डॉलर!

श्रीकिशोर शाही

३० वर्ष पहले पूरा एशिया एक भयंकर आर्थिक संकट की चपेट में था। बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाएं ताश के पत्तों की तरह ढह रही थीं। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर इंसान और ब्रुनेई के सुल्तान, हसनल बोल्कैया को चिंता सताने लगी। ब्रुनेई एक छोटा सा इस्लामिक देश है, लेकिन उसके पास तेल और गैस का ऐसा अथाह खजाना था, जिसने इस देश को कुबेर का लोक बना दिया था। सुल्तान को लगा कि मंदी के इस दौर में उन्हें अपने खजाने का एक बार जायजा लेना चाहिए।
उन्होंने ब्रुनेई इन्वेस्टमेंट एजेंसी का ऑडिट करवाने का आदेश दिया। यह वह सरकारी एजेंसी थी, जिसमें ब्रुनेई की सारी राष्ट्रीय संपत्ति और विदेशी निवेश का पैसा जमा होता था। दुनिया की सबसे बड़ी ऑडिटिंग फर्म्स में से एक को यह काम सौंपा गया। जब ऑडिटर्स ने अपनी रिपोर्ट सुल्तान के सामने पेश की तो महल में सन्नाटा छा गया। रिपोर्ट में जो लिखा था, उस पर यकीन करना मुश्किल था।
देश के खजाने से पूरे १५ बिलियन डॉलर (लगभग सवा लाख करोड़ रुपए) गायब थे। यह कोई छोटा-मोटा गबन नहीं था, यह इतिहास की सबसे बड़ी लूट थी। १५ बिलियन डॉलर हवा में उड़ चुके थे और किसी को कोई खबर नहीं थी। यह पैसा कहां गया? किसने निकाला? कोई रिकॉर्ड नहीं था। सुल्तान का गुस्सा सातवें आसमान पर था। यह सिर्फ पैसों की चोरी नहीं थी, बल्कि यह उनके भरोसे का कत्ल था। इस महाघोटाले में शक की सुई किसी बाहरी व्यक्ति या किसी आम मंत्री पर नहीं, बल्कि सुल्तान के सगे और सबसे चहेते छोटे भाई पर जाकर अटकी, प्रिंस जेफ्री बोल्कैया। प्रिंस जेफ्री वही शख्स थे जिन्हें सुल्तान ने अपनी सरकार का वित्त मंत्री बनाया था और जिनके हाथों में पूरे देश के खजाने की चाबी सौंपी गई थी।
सुल्तान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका अपना भाई देश की तिजोरी को अपना पर्सनल एटीएम समझ लेगा। जेप्रâी ने इस पैसे का क्या किया? यह जानने के लिए जब जांच शुरू हुई तो ऐसी अय्याशी, ऐसे पागलपन और ऐसे ‘बुंगा-बुंगा’ स्कैंडल का पर्दाफाश हुआ जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। वह कोई आम चोरी नहीं थी, बल्कि एक प्लेबॉय प्रिंस द्वारा सत्ता और दौलत के नशे में खेला गया एक खौफनाक खेल था।
(शेष अगले अंक में)

अन्य समाचार