मुख्यपृष्ठअपराधकल्याण में सनसनीखेज वारदात...भांजे ने मामे की हत्या कर फैलाई दहशत

कल्याण में सनसनीखेज वारदात…भांजे ने मामे की हत्या कर फैलाई दहशत

सामना संवाददाता / कल्याण

कल्याण के मोहने परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते भांजे ने अपने ही मामे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मुंबई के गोरेगांव इलाके में साथ रहते थे और अपनी भांजी की डिलीवरी के लिए मोहने आए हुए थे। इसी दौरान अस्पताल में मामा-भांजे के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई, जो इतना बढ़ गया कि भांजे ने मामा का सिर अस्पताल की सीढ़ियों पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही खडकपाडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भांजे को महज एक घंटे में कल्याण रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे के असली कारणों की जांच में जुटी है।

अन्य समाचार

सूत्रधार