मुख्यपृष्ठनए समाचारकडोंमपा चुनाव में महायुति के लिए शाह के समक्ष गिड़गिड़ाए शिंदे! ......

कडोंमपा चुनाव में महायुति के लिए शाह के समक्ष गिड़गिड़ाए शिंदे! … गृहमंत्री की सिफारिश पर चव्हाण ने किया गठबंधन

सामना संवाददाता / मुंंबई
राजनीति में कब क्या करना पड़े, कहा नहीं जा सकता। राज्य के उप मुख्य मंत्री शिंदे के सामने ऐसे हालात आ गए हैं कि उन्हें अपनी साख बचाने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा। अंबरनाथ-बदलापुर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के चुनाव में शिंदे गुट को लगे झटके के बाद एकनाथ शिंदे को कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव में भाजपा के साथ युति के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यहां गिड़गिड़ाना पड़ा। चर्चा है कि अमित शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को फोन किया और कहा कि ‘अरे, वह रो रहा है, कल्याण-डोंबिवली में भाजपा-शिंदे गुट का गठबंधन बनाए रखो’, इसके बाद भाजपा ने शिंदे के साथ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में गठबंधन किया।
बता दें कि आत्मनिर्भरता का नारा देते हुए बीजेपी ने ठाणे जिले और दूसरे मनपा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी की थी। स्थानीय पदाधिकारी शिंदे गुट के साथ गठबंधन न हो, इसको लेकर आक्रामक थे। भाजपा किसी भी हालत में ठाणे और कडोंमपा में गठबंधन करने के पक्ष में नहीं थी।
तब जाकर हुआ गठबंधन
बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं की इस आक्रामकता को लेकर गठबंधन के लिए शिंदे शाह के समक्ष गिड़गिड़ाने लगे। आखिरकार भाजपा केंद्रीय मंत्री शाह ने रवींद्र चव्हाण को फोन किया और कहा, ‘शिंदे रो रहे हैं गठबंधन कर लो’ इसके बाद कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव में गठबंधन हुआ, ऐसी राजनीतिक गलियारे में चर्चा है।
२५ साल से है शिवसेना का गढ़
बताया जाता है कि कल्याण-डोंबिवली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीट जिसे शिवसेना ने २५ साल पहले भाजपा से छीन लिया था। तब से इस सीट को पाने के लिए भाजपा हर प्रकार की कोशिश कर रही है। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा शिंदे गुट से कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में गठबंधन नहीं करना चाहती थी, ताकि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर दावा ठोंक सके। लेकिन केंद्रीय नेता के कथित निर्देश पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर कडोंमपा में शिंदे गुट से भाजपा ने युति की है।

अन्य समाचार