मुख्यपृष्ठखेल‘टॉस का बादशाह' बने श्रेयस!

‘टॉस का बादशाह’ बने श्रेयस!

-धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। टीम इंडिया के नए टी२० कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैदान पर उतरते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी२० में टॉस जीतते ही अय्यर लगातार आठ टी२० अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टॉस जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने लगातार सात बार टॉस जीता था। अय्यर अब इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच की बराबरी पर पहुंच गए हैं। हालांकि, दुनिया में लगातार सबसे ज्यादा १० टॉस जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी के नाम है। मजेदार बात यह है कि अय्यर का ‘टॉस लक’ इन दिनों जबरदस्त चल रहा है और पैंâस उन्हें सोशल मीडिया पर ‘टॉस का बॉस’ कहकर बुला रहे हैं।

अन्य समाचार