सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
जिले के अग्रणी महाविद्यालयों में से एक राणाप्रताप पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के बीए फर्स्ट सेमेस्टर, थर्ड सेमेस्टर और फिफ्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन कर अपने गुरुजनों का सम्मान किया। बीए फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा शशि कुमारी, रूबी बानो शाहीन बानो तथा बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा खुशी गुप्ता,शिखा तिवारी सोमन्शी गुप्ता, ब्यूटी, नम्रता तथा छात्र वीरेंद्र द्वारा शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए गये। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा मनीषा मिश्रा एवं तृप्ति तिवारी ने अंग्रेजी विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर निशा सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति सक्सेना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रो. निशा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के दीपस्तंभ हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। आज आवश्यकता है कि हम शिक्षक के बताए मार्ग का अनुसरण कर समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बनें। कार्यक्रम का संचालन बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विपिन कुमार, रिचा कुमारी,तांसी सिंह, कीर्ति गुप्ता, आकृति, आर्या मिश्रा सहित बीए फर्स्ट सेमेस्टर थर्ड सेमेस्टर फिफ्थ सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
