मुख्यपृष्ठनए समाचारसंतुलन बिगड़ने से फिसल कर गिरे सुल्तानपुर के सदर विधायक, जख्मी

संतुलन बिगड़ने से फिसल कर गिरे सुल्तानपुर के सदर विधायक, जख्मी

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. मनोज पांडेय के सुल्तानपुर आगमन पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पैर फिसलने से सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय गिरकर जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सदर विधायक के दाहिने कंधे में गंभीर चोट आई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है और समुचित उपचार प्रारंभ हो गया है। बता दें कि सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री पांडेय एक दिन के प्रवास पर आए हुए हैं। यहां विधायक उपाध्याय कई कार्यक्रमों में उनके साथ दिखाई दिए। इसी दौरान ही एक कार्यक्रम में पैर के नीचे तार आ जाने के कारण वे लड़खड़ा कर फिसल गए। सहयोगियों ने उन्हें उठाया लेकिन दाहिने कंधे इस हादसे में जख्मी हो गए। फिलहाल, मेडिकल कालेज में उनका उपचार किया जा रहा है।

अन्य समाचार