मुख्यपृष्ठखेलहॉकी में टीम इंडिया का तूफान

हॉकी में टीम इंडिया का तूफान

एशियन गेम्स २०२६ में भारतीय हॉकी टीम का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को ८-२ से धोकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की ओर कदम और मजबूत कर दिया। मैच में भारत ने शुरुआत से ही कोरिया की सांसें फुला दीं। शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शुरुआती मिनटों में गोल दागकर दबदबा बना दिया। इसके बाद अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल ठोककर स्कोरबोर्ड को भारत के पक्ष में दौड़ा दिया। राजिंदर सिंह ने आखिरी मिनटों में आठवां गोल दागकर कोरिया की वापसी की उम्मीद भी खत्म कर दी। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया को १३-१ और श्रीलंका को १६-१ से हराया था। अब २६ सितंबर को मेजबान जापान से मुकाबला होगा। इसके बाद २८ सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ंत है। भारत के लिए ये मुकाबले इसलिए भी अहम हैं क्योंकि एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को २०२८ लॉस एंजिल्स ओिंलपिक का सीधा टिकट मिलेगा।

 

अन्य समाचार