-कही रन फॉर यूनिटी मैराथन तो कहीं गोष्ठी हुई आयोजित
उमेश गुप्ता / वाराणसी
देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी के मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहा से रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित वाराणसी के स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी के साथ आम जनता ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश मैराथन में देखते ही बनता था, मैराथन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। 500 से ज्यादा रियासतों को एक में मिलने का कार्य किया, ऐसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज हम लोग 150वीं जयंती के रूप में मना रहे हैं। यह हम लोगों का सौभाग्य है आजाद भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, आज संपूर्ण राष्ट्र वल्लभभाई पटेल की जयंती को श्रद्धापूर्वक मना रहा है। इस अवसर पर रवींद्र जायसवाल ने घोषणा की की सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से सिगरा की तरफ जाने वाली सड़क को वल्लभभाई पटेल मार्ग नाम दिया जाएगा। मैराथन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जिला एवम महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री स्व इंदिरा गांधी और आचार्य नरेन्द्र देव की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर, अनाथालय में बच्चों को फल और मिष्ठान खिलाकर कर सेवा कार्य किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अजय राय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता सतनाम राजेश्वर सिंह, पटेल राघवेन्द्र चौबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन और इन्दिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के साथ ही आयरन लेडी कहीं जाने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि है।
इन दोनों विभूतियों के जीवन पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का प्रबल प्रभाव था, जिसके चलते इन्होंने देश प्रथम महामंत्र को अपना कर देश की अप्रतिम सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था । सरदार पटेल जी ने जहां बिखरे हुए लभारत को एक करके भारत ही नहीं अपितु दुनियां के इतिहास में अपने आपको अमर बनाया तो, इन्दिरा जी ने पहले पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित करके नया भूगोल बनाया और बाद में देश की एकता और अखण्डता के लिये अपनी शहादत तक दे डाला था। कदाचित ऐसा त्याग बलिदान और समर्पण राष्ट्र के प्रति बिरले लोग ही कर पाते हैं । देश के इतिहास के इन दोनों महान हस्तियों के दुर्लभ योगदान को अगर आने वाली पीढ़ियां कभीं बिस्मृत करने की भूल करेंगी तो उन्हें देश कभीं भी माफ नहीं करेगा।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पंडित विजयशंकर पान्डेय ने और संचालन फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ सिंह ने किया ।
विचार गोष्ठी में विचार रखने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री डॉक्टर पी.एस. पांडे, राधे लाल एडवोकेट , भूपेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, विजय कृष्ण राय अन्नू, मनोज चौबे, आनन्द सिंह, आनन्द मिश्रा ,वैभव त्रिपाठी, ब्रह्म देव मिश्रा, पुनीत मिश्र, महेन्द्र चौहान, कमलाकात पांडे, पंकज मिश्रा एडवोकेट , अशोक कुमार पाण्डेय , मौहम्मद अरशद, युवराज पाण्डेय, पिन्टू शेख आदि प्रमुख थे।
